तेजस्वी यादव के शादी कीअटकलों पर लगा विराम , आ गयी दुल्हन की तस्वीरें सामने

न्यूज़ डेस्क :- बिहार की राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूबे के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के सबसे छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी तय हो गई है और जल्द ही विवाह  के बंधन में बंध जाएंगें|

तेजस्वी यादव के सगाई की,  खबर सामने आते ही  राजद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी|बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजद के राजनीतिक वारिस भी माने जाते हैं और लालू परिवार में सबसे छोटे हैं। उनकी शादी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। जो कि माना जा रहा था, अगले साल पूरा हो जाएगा।लेकिन अब tejswi की बहन रोहणी आचार्य ने एक ट्विट कर सारा भेद ही खोल दिया है …….

 

 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। बहन रोहिणी आचार्य ने अब यह कन्फर्म कर दिया है कि तेजस्वी की शादी होने वाली है। रोहिणी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस शादी की पुष्टि की है। वहीं तेजस्वी की होनेवाली दुल्हन का नाम भी सामने आ गया है। बताया जा रहा है लड़की का नाम राजश्री है, और वह हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहनेवाली है।  इसके साथ ही राजद विधायक ने एक तस्वीर भी शेयर की है। जो कि माना जा रहा है कि तेजस्वी की होनेवाली पत्नी की है।

इससे पहले रोहिणी ने तेजस्वी की शादी को लेकर ट्विटर पर लिखा है कि “भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला खुशियों से गुलजार घर का आँगन है होने वाला” इसके साथ ही रोहिणी ने दिल का इमोजी भी लगाया है जो कि इस रिश्ते को पक्का करता है।

दिल्ली में होगी सगाई
बताया जा रहा है कि तेजस्वी की शादी दिल्ली में  तय की गई है। कल तेजस्वी की सगाई हो सकती  है। हालांकि लालू परिवार की तरफ से अभी इस पर अधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।  बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव की सगाई को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं|

जानकारी के मुताबिक लालू परिवार के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की सगाई में लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत उनके परिवार के सभी सदस्य शामिल होंगे|

वहीं तेजस्वी की होनेवाली पत्नी कौन होगी, इस पर भी अभी सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है।

रिपोर्ट:- रिभा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed