मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा पर चिराग पासवान ने कसा तंज
न्यूज़ डेस्क:-चिराग पासवान ने कहा 16 साल के बाद किसी मुख्यमंत्री को समाज सुधारने की याद आई और इससे ज्यादा शर्म की बात क्या हो सकती है कि बिहार के मुख्यमंत्री 16 वर्षों के बाद अब समाज सुधार यात्रा पर निकल रहे हैं| बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग पर चिराग पासवान ने बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले हिसाब दे| भाजपा के नेता इस बात को कह रहे हैं कि विशेष राज्य के दर्जा में जितनी राशि मिलती है उससे ज्यादा केंद्र सरकार पहले ही बिहार को दे चुकी है।
प्रधानमंत्री ने चुनाव के समय एक बड़ी राशि की घोषणा राज्य को दी थी, वह राशि कहां है? मुख्यमंत्री जवाब दें। कब तक विशेष राज्य के दर्जे के बहाने अपने नाकामी को छिपाते रहेंगे मुख्यमंत्री। चिराग ने कहा हम लोग समर्थन करते हैं| बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए, लेकिन जब तक मौजूदा सरकार है विशेष राज्य का दर्जा मिलने के बाद भी बिहार में कोई विकास नहीं हो सकता|
रिपोर्ट :- प्रतिमा