29 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2021 में बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया मंत्री सुमित कुमार सिंह

न्यूज़ डेस्क :-  पटना बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है| बिहार के बच्चे भी कम होनहार हुनरमंद नहीं हैं| बाल वैज्ञानिकों के हुनर को देखकर राज्य के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह भी गदगद थे मौका था राजधानी पटना में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का|

इस अवसर पर मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि सतत जीवन और विज्ञान में गहरा संबंध है| विज्ञान का उपयोग प्रकृति के नियमों के अनुरूप विवेकपूर्ण तरीके से किए जाने पर स्वस्थ एवं सतत जीवन की कल्पना की जा सकती है|

आज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2021 में शामिल हुआ, जिसका मुख्य विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान रहा|

उन्होंने कहा कि मैं राज्यस्तर पर चयनित 50 बाल वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ साथ ही इस आयोजन हेतु आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ|

रिपोर्ट :- प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed