बाढ़ एवं पंडारक प्रखंड के मतगणना का कार्य 26 एवं 27 नवंबर को ,तैयारी पूरी

न्यूज़ डेस्क –  जिला पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  उपेंद्र कुमार शर्मा द्वारा पंचायत आम चुनाव 2021 के अष्टम चरण के तहत पटना जिला अंतर्गत बाढ़ एवं पंडारक प्रखंड का चुनाव स्वतंत्र निष्पक्ष एवं भय रहित सुनिश्चित कराने हेतु स्थलीय भ्रमण किया। इस क्रम में अधिकारीद्वय ने बाढ़ प्रखंड के रहीमापुर रूपस पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय रूपस उत्तर भाग सहित कई अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस केंद्र पर कुल मतदाता 359 है जिसमें पुरुष मतदाता 182 तथा महिला मतदाता 177 है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कार्य का शांतिपूर्ण संचालन जारी था। इस दौरान अधिकारी द्वय ने अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज स्थित बज्रगृह एवं मतगणना की व्यवस्था का जायजा लिया। इस केंद्र पर बाढ़ प्रखंड की मतगणना होनी है। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बाढ़ का स्थलीय भ्रमण कर पंडारक प्रखंड के स्ट्रांग रूम तथा मतगणना की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से आवश्यक फीडबैक प्राप्त किया तथा दोनों अधिकारियों को पूरी जवाबदेही से स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतगणना का कार्य सुनिश्चित कराने तथा सुरक्षा की सुदृढ़ व्यवस्था रखने का निर्देश दिया। विदित हो कि इस केंद्र पर पंडारक प्रखंड का मतगणना कार्य होगा। बाढ़ एवं पंडारक प्रखंड के मतगणना का कार्य 26 एवं 27 नवंबर को किए जाएंगे। इसके लिए केंद्र पर नोडल पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री विनीत कुमार अपर समाहर्ता श्री के के सिंह अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ श्री सुमित कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री अरविंद प्रताप सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed