भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच किया कंबल वितरण

न्यूज़ डेस्क –  गुरुवार को हिलसा नगर परिषद के खोरमपुर गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के हिलसा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर कोई दूसरी पूजा नहीं है। यहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का मूल मंत्र है। अभी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। ऐसी स्थिति में मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों असहाय वृद्धि एवं निर्धन लोगों के बीच कंबल चादर वितरण किये जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर परिषद के खोरमपुर गांव में सैकड़ों गरीबों एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर एक प्रकार के आपदा की स्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़-चढ़कर पीड़ित मानवता की विभिन्न प्रकार से सेवा किया जाता रहा है। इसके पूर्व कोरोना काल में भी हजारों की संख्या में पीड़ितों के बीच राशन ,मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक सामानों का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार पीड़ित मानवता की सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगा। कंबल वितरण करने में पोलिन्दर् चौधरी के नेतृत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष गौरव प्रकाश, उपाध्यक्ष योगेन्द्र मंडल, भाजयूमो उपाध्यक्ष राज चन्दन, भाजपा नेता राम उदय प्रसाद, शशि यादव, भीम यादव, शिशुपाल कुमार, दीपक कुमार, जितेन्दर चौधरी, सोनल कुमार, मिथिलेश चौधरी, बिटू कुमार,अरुण कुमार,मनीष कुमार इत्यादि शामिल हुए। फोटो। गरीबों के बीच कंबल वितरण करते भाजपा के कार्यकर्ता गण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed