सत्तापक्ष और विपक्ष के सहयोग से बिहार विधान परिषद् के 200 वें सत्र को बहुत अच्छे तरीके से चलाया गया- सभापति

बिहार विधान परिषद के 200वें सत्र का गुरूवार को समापन हो गया। इस मौके पर कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि सत्तापक्ष और विपक्ष के सहयोग से इस सत्र को बहुत अच्छे तरीके से चलाया गया। उन्होंने कहा कि इसे यादगार बनाने के लिए विधान परिषद परिसर में एक स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा।

सभापति ने कहा कि इस सत्र में 22 बैठकें आयोजित की गई। जिसमें 1030 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई। 922 प्रश्नों को स्वीकृत किया गया, जिसमें 434 प्रश्न का उत्तर दिया गया। सभापति ने कहा कि इस सत्र में 158 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिसमें 97 सूचना का उत्तर दिया गया है। शून्यकाल की कुल 151 सूचनाएं प्राप्त हुई। 128 सूचनाओं के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया। निवेदन की कुल 112 सूचनाएं प्राप्त हुई, जिसमें 111 सूचनाएं स्वीकृत हई।

https://youtu.be/yTC7i7aLLgM

सभापति ने कहा कि इस सत्र में ई-विधान के माध्यम से सदस्यों द्वारा 855 तारांकित प्रश्न दिए गए, जिसमें 600 के उत्तर प्राप्त हुए। 234 अल्पसूचित प्रश्न दिए गए, जिसमें 179 के उत्तर प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि यह 200वां सत्र था और बहुत अच्छे तरीके से सत्तापक्ष और विपक्ष के सहयोग से इसे चलाया गया। सभी सदस्यों ने सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि ई विधान प्रणाली लागू होने पर प्रश्नों का उत्तर भी डिजिटल माध्यम से आने लगा है। जिससे सदस्यों को भी सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि वैसे प्रश्न जो अनुत्तरित रह गए हैं, उनको अगले सत्र में लिया जाएगा।

You may have missed