सोना लूटकांड में पुलिस के दो जवान गिरफ्तार, 280 ग्राम सोना बरामद 18 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

पुलिस ने कई संगीन आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन किया है। सारण में यूपी के सोना व्यापारी से लूट, चिमनी भट्टा मालिक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने एवं 18 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एडीजी मुख्यालय जीएस गंगवार ने दी है। एडीजी ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। बिहार के छपरा में यूपी के स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूटकांड की घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि खुद बिहार पुलिस के जवानों ने दी थी। इस मामले में पटना से बिहार पुलिस की बीएसएपी विंग के दो जवानों की गिरफ्तारी हुई है। इसका खुलास एडीजी ने दी है। बता दें कि पिछले 5 सितंबर को स्वर्ण व्यवसाई से सोने लूट लिए गए थे, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। अपराधियों द्वारा 900 ग्राम सोना लूटा गया था। इसमें से पुलिस ने 280 ग्राम सोना बरामद कर लिया है। वहीं एडीजी ने बताया कि बिहार-झारखण्ड के 18 लाख का इनामी नक्सली विनय यादव उर्फ गुरूजी को सीआरपीए और बिहार पुलिस के जवानों ने गिरफ्तार किया है।

You may have missed