नहीं रहे प्रखर समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ,बिहार में एक दिन का राजकीय शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। वे समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक थे। एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह यादव पहले दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उसके पश्चात् देश के रक्षा मंत्री बने, पुनः एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे वे स्पष्टवादी, निडर एवं दूरदर्शी नेता थे। वे लोकप्रिय जननेता के साथ ही कुशल प्रशासक भी थे। वे लोकसभा सांसद भी थे। आम लोगों के साथ उनका गहरा लगाव था और सभी के साथ उनका व्यवहार स्नेहपूर्ण था । वे हमेशा अपनी विचारधारा पर अडिग रहे। वे गरीबों के अधिकारों के लिए लड़नेवाली सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव था। उनके निधन से मुझे काफी दुख पहुँचा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उतर प्रदेश के पूर्व मुखमंत्री एवम देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन सामाजिक, राजनीतिक जगत के लिये अपुर्णीय छति है।मुलायम जी समाजवाद विचार धारा के मज़बूत स्तंभ थे।उनके निधन से सामाजित न्याय, धर्मनिरपेक्षता मे अटूट विश्वाश रखने वाला एवम सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिये लगातार संघर्ष करने वाला नेता आज हम सब से बिछड़ गया गया है।उनके निधन से हम सब अत्यंत दुखी एवम मर्माहत हैं।ईस्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।परिजनों को इस दुख की घरी मे शोक सहन की शक्ति दे।
ये बातें राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद ने मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश मे कही।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तरप्रदेश के पूर्वमुख्य मंत्री एवम पूर्व राष्ट्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वन एवम पर्यावरण मंत्री श्री तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती मीसा भारती ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि आज देश ने एक बड़े समाजवादी नेता को खो दिया है।उनके निधन से पूरा देश मर्माहत एवम शोकाकुल है।मुलायम सिंहयादव जी ने साधारण किसान परिवार मे जन्म लिया, समाज के शोषित दलित, अभिवंचित,अल्पसंख्यकों को सत्ता मे भागीदारी और सम्मान दिलाये जाने की कराई लड़ी, इन वर्गों को उनका अधिकार दिलाया।रहती दुनियाँ उन्हें याद रखेगी।ईस्वर उनकी आत्मा को चिर शांति दे।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि देश अपने धरती पुत्र को नहीं भूल सकता, वह देश के बहुत बड़े समाजवादी नेता थे । जिसका उदाहरण उनके राजनीतिक जीवन में लिए गए निर्णय से मिलता है।
मांझी ने कहा कि समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव जी का निधन संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार तथा समर्थकों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे।

हम की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति /जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव हमारे अभिभावक के समान थे। उनके निधन से देश में सभी समाजवादी नेताओं के लिए बहुत बड़ी दुखद की खबर है कि वह हम सबों के बीच अब नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

समाजवादी नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ० अनिल कुमार, विधायिका श्रीमती ज्योति मांझी, विधायक सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी आदि हम नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने महान समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किआज मैंने अपना एक अभिभावक खो दिया ! नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का निधन मेरी निजी क्षति है!उनसे बहुत स्नेह प्रेम मिला, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके अपनों को इस पर्वत तुल्य पीड़ा से उबरने की शक्ति दें!

पप्पू यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन से मैं मर्माहत हूँ.मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ एक राजनैतिक युग का अंत हो गया. भारत के लिए यह अपूर्णीय क्षति है.

You may have missed