9 साल बेमिसाल पर बिहार भाजपा ने किया टिफिन बैठक

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा मोर्चा के अध्यक्ष लाजवंती झा की अध्यक्षता में आज अटल बिहारी सभागार में टिफिन बैठक का आयोजन किया गया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि टिफिन बैठक में लोग एक दूसरे से मिल सके।

इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के 9 सालों की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता गरीबों के उत्थान की रही है।

इस दौरान जहां गरीबों के घरों तक हर विकास कार्यों को पहुंचाने की कोशिश की गई वही घरों तक इज्जत घर का निर्माण कराया गया।

उन्होंने कहा कि सरकार महिलों के मान, सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाया। आज महिलाएं फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं।

इस मौके पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसका नारा ही सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि आज देश का गौरव दुनिया में बढ़ा है। आज देश में नौ वर्ष के दौरान जितना काम हुए हैं उतना आजादी से अब तक नहीं हुए थे।

इस टिफिन बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, महामंत्री बेबी देवी, प्रदेश मंत्री अमृता भूषण, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा, सरोज जायसवाल, सरला रजक, प्रदेश मंत्री मीना झा, रजनी जायसवाल, प्रीति पाठक, शशि वेल्डियार,कांति केशरी, चिंता ओझा उपस्थित रही।

You may have missed