उपमुख्य पार्षदों की अनदेखी कर रही है सरकार : संघ

आगामी 10 जुलाई से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरु होने वाला है। इस दौरान बिहार नगरपालिका एक्ट में संसोधन एवं अन्य मांग को लेकर उपमुख्य पाषर्द संघ एक दिन का सांकेतिक अनशन पर बैठने जा रही हैं। संघ सत्र का पहला दिन गर्दनीबाग धरना स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक अनशन करेगा और सरकार तक अपनी मांग को पहुंचाने के लिए राज्यभर से उपमुख्य पार्षद भाग लेंगे। इसकी जानकारी उपमुख्य पार्षद संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पिन्टू कुमार ने दी है।

उन्होंने बताया कि संवैधानिक अधिकार कैसे मिले और सरकार तक मांग को कैसे पहुंचाया जाय इसे लेकर एक दिवसीय सांकेतिक अनशन पर बैठेंगे। अपनी मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे और अपना संवैधिानिक अधिकार लेकर रहेंगे। श्री कुमार ने बताया कि नगरपालिका एक्ट में उपमुख्य पार्षद को किसी प्रकार के कार्य का अधिकार प्राप्त नहीं है जबकि मुख्य पार्षद को सभी अधिकार प्राप्त हैं। ऐसे में पूरे बिहार में उपमुख्य पार्षदों की अनदेखी हो रही है। सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सरकार का इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए एक दिवसीय सांकेतिक अनशन का आयोजन किया है।

 

You may have missed