चंद्रायन-3 की सफल लैंडिंग विकसित भारत के शंखनाद का पल- सम्राट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा है कि आजादी के अमृतकाल में हासिल इस उपलब्धि से देश के 140 करोड़ लोग गौरवान्वित हैं।

उन्होंने कहा है कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग ऐतिहासिक है। आज भारत ने एक अद्भुत इतिहास की रचना की है। वाकई यह पल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल व सक्षम नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर भारत का है, इसके लोगों का है। यह पल विकसित भारत का शखानंद है।

You may have missed