पटना डीएम ने कैरम की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री खुशबू कर्ण को किया सम्मानित

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज अपने कार्यालय-प्रकोष्ठ में कैरम की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री खुशबू कर्ण को सम्मानित किया गया। सुश्री कर्ण समाहरणालय की स्थापना शाखा में लिपिक हैं। इन्होंने वर्ष 2022-23 में नई दिल्ली में नवम्बर, 2022 में आयोजित कैरम, 50वॉ एस.आर. राष्ट्रीय कैरम चैम्पियनशिप, 2022 प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त किया था। इनकी इस उपलब्धि पर राज्य सरकार द्वारा दिनांक 29 अगस्त, 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बिहार राज्य खेल सम्मान (राष्ट्रीय श्रेणी) से अलंकृत किया गया था।

जिलाधिकारी ने कहा कि सुश्री कर्ण की इस उपलब्धि से हमारे जिला एवं राज्य का सम्मान बढ़ा है। समाहरणालय के कर्मी के तौर पर खेल के क्षेत्र में भी ये बहुत अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कैरम के क्षेत्र में वे भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

You may have missed