जद(यू0) मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई

सोमवार को राजधानी पटना स्थित जनता दल (यू0) मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण श्री जमा खां, विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, मुख्य प्रवक्ता सह विधानपार्षद श्री नीरज कुमार, पार्टी के कोषाध्यक्ष सह विधानपार्षद श्री ललन सर्राफ, विधानपार्षद श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, विधानपार्षद श्री खालिद अनवर, मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह एवं श्री सुनील कुमार सुशील ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सत्य, न्याय एवं अहिंसा के रास्ते पर चलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशवासियों को स्वतंत्रता के लिए प्रेरित करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हम उन्हें नमन करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूज्यनीय बापू के विचारों से प्रेरती होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ग्राम स्वराज्य और स्वदेश के सपने को साकार करने की ओर आगे तेजी से बढ़ रहा है।

इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश प्रवक्ता,  अंजुम आरा, श्रीमती भारती मेहता,  हेमराज राम,  निहोरा प्रसाद यादव,  वीरेन्द्र सिंह दांगी, प्रदेश महासचिव  मालती सिंह,  किरण रंजन, ई0 शैलेन्द्र मंडल,  छोटू सिंह, धीरज कुशवाहा,  अंजनी पटेल, मनोज कुमार,  धर्मेंद्र चन्द्रवंशी,  रामचरित्र प्रसाद,  नीतीश पटेल,  शत्रुघ्न पासवान,  शिव शंकर निषाद,  बंटी चन्द्रवंशी,  कंचल चैधरी, कल्याणी सिंह,  यास्मीन खातून सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण मौजूद थे।

You may have missed