सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी और रेचल आयरिश
न्यूज़ डेस्क:- तेजस्वी की बहन मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस पर गुरुवार को तेजस्वी यादव की शादी हरियाणा की रेचल आयरिश के साथ हुई. लालू यादव के छोटे लाल तेजस्वी ने हिंदू विधि विधान से शादी की|
उन्होंने आज ही रेचल के साथ पहले सगाई की और बाद में उनकी शादी हुई| शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमे रेचल के साथ तेजस्वी लाबा छीटाई का रस्म करते देखे जा रहे रहे हैं| दिल्ली से तेजस्वी की जो तस्वीरें आ रही हैं उसमें वे शादी के विधान करते दिखते रहे हैं|
दिल्ली के साकेत स्थित तेजस्वी की बहन मीसा भारती के सैनिक फार्म हाउस पर समारोह में सिर्फ पारिवारिक सदस्य और कुछ खास लोग ही शामिल हुए हैं| हालांकि इस बीच पटना में राजद नेताओं की ओर से तेजस्वी की शादी का जश्न मनाया जाने लगा है|
शादी में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव सहित मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव भी शामिल हुए| अखिलेश और लालू परिवार में पारिवारिक संबंध है| इसके आलावा लालू की बेटियों के ससुराल के कई लोग भी इस शादी में शामिल है|
तेजस्वी की दुल्हन रेचल चंडीगढ़ के व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं| तेजस्वी और रेचल की दोस्ती पिछले कई सालों की है| यह भी कहा जा रहा है रेचल ने एयर होस्टेस की पढाई की है| रेचल आयरिश के ट्वीटर को खंगालने पर पता चलता है कि वह पिछले कई सालों से तेजस्वी यादव से जुडी है| न सिर्फ तेजस्वी बल्कि वह लालू परिवार के अधिकांश सदस्यों को ट्वीटर पर फॉलो करती है|
इस बीच तेजस्वी की बहन रोहिणी के इस शादी में शामिल नहीं हुई है| वह सिंगापूर में है| उन्होंने ट्वीट कर अपने भाई को बधाई दी है| वहीं तेजस्वी की शादी में काफी देर से पहुंचे तेज प्रताप, वर-वधु को दिया आशीर्वाद|
राजद कार्यकर्ता ढोल नगाड़े बाजाकर मना रहे तेजस्वी के शादी की खुशी का इजहार किये और मिठाइयां बांटे। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने तेजस्वी यादव को शादी की बधाई दिया।
कहा हम सभी उनके शादी का इंतजार कर रहे थे। धन का प्रदर्शन नही करते हुए बहुत सादगी ढंग से शादी कर समाज मिशाल कायम किये। सरल ढंग से शादी करने के लिए शादी की बाते गुप्त रखी गयी।
रिपोर्ट :- प्रतिमा