तेजस्वी की शादी पर भड़के मामा साधु यादव, कहा हमारे समाज को कलंकित कर दिया

न्यूज़ डेस्क :-  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की शादी कल दिल्ली के सैनिक फार्म हाउस में क्रिस्चन कम्युनिटी की  रेचल नामक लड़की से हुई है। दोनो की शादी गुप्त तरीके से की गई, मीडिया को प्रतिबन्ध किया गया। शादी में बहुत करीबी लोग एवं परिवार के सदस्य शामिल हुए। शादी के बाद आज तेजस्वी के मामा साधु यादव पूरे गुस्से में दिखे। बताते चले कि कभी लालू यादव और राबड़ी देवी की परछाई बने रहने वाले राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का 2009 से ही लालू परिवार से विवाद चल रहा है। भाई बहन की बीच संबंध खत्म हो चुके है। इस बीच साधु यादव को तेजस्वी की शादी की जानकारी मिलने पर वे मीडिया के सामने जमकर अपनी भड़ास निकाले।

साधु यादव ने कहा की तेजस्वी ने क्रिश्चियन कम्युनिटी की लड़की से शादी करके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे यादव समाज को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के 21पर्सेन्ट यादव के भरोसे लालू जी सत्ता में बने रहे थे, लेकिन अब वही यादव समाज तेजस्वी यादव को वाइकाट करेगा। उन्होंने कहां की तेजस्वी यादव को यादव समाज में लड़की की कमी हो गई थी क्या। जो वह ईसाई धर्म के लड़की से शादी किया। साधु यादव ने कहा लालू जी दूसरे को भकचोंधर बोलते थे,  सबसे बड़ा भकचोंधर तेजस्वी है। उनका कहना है कि यादव समाज अपने समाज का नेता लालू जी और उसके परिवार को मानता था। लेकिन तेजस्वी ने यादव के सपने को चकनाचूर कर दिया। साधु यादव ने बताया कि अब तेजस्वी मुख्यमंत्री का सपना छोड़ दें। क्योंकि वह अब यादव नहीं क्रिश्चियन हो चुके हैं। उन्होंने कहा की लालू यादव अपनी बेटियों के शादी यादव से किए।  कुल खानदान को सब दिन ध्यान रखें तो फिर,  तेजस्वी यादव ने इतनी बड़ी गलती कैसे किए|  इस दौरान साधु यादव ने तेजस्वी पर अपशब्दों का भी इस्तेमाल किए मीडिया द्वारा जगदानंद सिंह के बयान धनु प्रदर्शन नहीं किए जाने पर साधु यादव ने कहा की जगदानंद सिंह पर जमकर गुस्सा किए| उन्होंने कहा कि हमारे परिवार को खत्म करने वाला जगदानंद ही है। उन्होंने इतना तक कहा की राष्ट्रीय जनता दल को हम लोगों ने सींचा है| अगर यह लोग बर्बाद करेंगे तो हम उस में ताला लगा देंगे| तेजस्वी की शादी पर मामा साधु यादव ने कड़ा एतराज जताया है जिसको लेकर राजद नेता शक्ति यादव ने मामा साधु यादव पर करारा जवाब दिया हैं। शक्ति यादव ने साधु यादव के बयान का विरोध जताया और कहा कि ये वैसे लोग हैं जिन्हें रसम घोटने में मौका नहीं मिला, उनका दम घुट रहा हैं|

रिपोर्ट :- प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed