बिहार विधान सभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष  एवं रक्षा मंत्री से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाक़ात की

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने नई दिल्ली में लोकसभा के अध्यक्ष  ओम बिरला एवं रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। साथ ही, इस दौरान सत्र संचालन एवम् संसदीय प्रणाली के संदर्भ में सार्थक विमर्श हुआ।


रक्षा मंत्री ने भी उन्हें बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

You may have missed