विधानसभा अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें अनंत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीतिक भावधारा के बीच मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार एक लोकप्रिय राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। समाज के हाशिए पर जी रहे लोगों,महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों एवं वंचित वर्ग के हित व उत्थान के प्रति वे सदैव संकल्पित प्रयास में जुटे रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में एक ओर जहां वे राज्य की जनता के हित में शासन को सुशासन का रूप दे रहे हैं, वहीं सामान्य जनता के आकांक्षाओं को परिपूर्ण करने का तन्मयता से प्रयास कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घ आयु प्रदान करे।

You may have missed