मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास , यह विश्वास 4 जून को परिणाम में बदलेगा : सम्राट चौधरी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आज पूर्वी चंपारण पहुंचे और एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार श्री राधा मोहन सिंह जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया ।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी की गारंटी पर देश को विश्वास , यह विश्वास 4 जून को परिणाम में बदलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ही नहीं देश को मोदी जी गारंटी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि 500 साल से टेंट में राह रहे प्रभु श्री राम आज भव्य मंदिर में पहुंच गए तो जम्मू कश्मीर से धारा 370 उखाड़कर फेंक दिया गया। यह काम ऐसे थे जो अन्य सरकारें नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि यह काम तब हो सका जब आप लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर मजबूत सरकार बनाई। उन्होंने लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार के लिये आह्वान किया।

इस मौके पर श्री चौधरी ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का यह हुजूम साफ इशारा करता है कि जनता ने एनडीए को चुन लिया।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि मोदी सरकार धर्म और जाति देखकर योजनाओं को लागू नहीं किया। इस सरकार की प्राथमिकता गरीब रहे हैं। अगर गरीबों के लिए पक्का मकान बने तो सभी जाति, धर्म के लोगों के लिए बना, अगर किसान सम्मान निधि की राशि पहुंची तो सभी लोगों को मिला।

उन्होंने कहा कि देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री संकल्पित हैं। आज विकसित भारत के लिए तीसरी बार मोदी जी प्रधानमन्त्री बनाना जरूरी है।

You may have missed