18वीं लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद बोले चिराग ,संविधान के आधार पर चलेगा देश

केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संसद भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संविधान के आधार पर देश चलेगा ये बात मेरे प्रधानमंत्री ने एक बार नहीं अनेको बार कहा। बार-बार संविधान के सामने अपना माथा टेकर उन्होंने संविधान की शपथ खाने का काम किए हैं और ये आज से नहीं कर रहे हैं, पिछले 25 सालों से कर रहे हैं, जब से वो गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्हीं के नेतृत्व में यह सरकार चल रही है। आज तक कोई एक ऐसा उल्लंघन बता दीजिए जो संविधान का हुआ हो, जिसकी वजह से यह लोग इस तरीके का भ्रम फैलाने का कार्य करते हैं। हकीकत है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, लोगों को सिर्फ डरा कर ही ये उनका मत हासिल करते हैं और यही प्रयास इस बार उन लोगों ने इस चुनाव में किया।

इसके पूर्व केंद्रीय प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज संसद भवन दिल्ली में 18वीं लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लिये |


इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दिया।

You may have missed