सम्राट चौधरी राजधर्म और पुत्र धर्म दोनों का निर्वहन करने प्रभु श्री राम के चरणों में जा रहे हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह माननीय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी माता सरयू की गोद और रामलला के चरणों में अपना पुत्र धर्म और राजधर्म दोनों निभाने जा रहे हैं। अपनी पूज्य माता जी के स्वर्गवास के बाद सम्राट चौधरी जी ने हिंदू धर्म का निर्वहन करते हुए मुंडन कराया था और पगड़ी बांधी थी। उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष रहते हुए सम्राट चौधरी जी ने उसे वक्त की तत्कालीन सरकार, महागठबंधन की सरकार और सरकार के मुखिया को पद से हटाने का संकल्प लिया था। उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक महागठबंधन की सरकार के मुखिया को पद से नहीं हटा देते हैं वह पगड़ी नहीं खोलेंगे।


28 जनवरी 2024 को जब महागठबंधन सरकार के मुखिया की तरह नीतीश कुमार जी ने बिहार के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी की सदन के पटल पर की हुई घोषणा पूरी हो गई। सम्राट जी की घोषणा इस बिहार को जंगल राज और भ्रष्टाचार से उत्प्रोत महागठबंधन की सरकार से मुक्ति दिलाने की थी, और तत्कालीन मुख्यमंत्री को पद छूट करने की घोषणा इसका प्रतीकात्मक ऐलान था।


आज बिहार में एनडीए की सुशासन वाली सरकार चल रही है। विकासउन्मुख सरकार चल रही है। हमारे बिहार और 14 करोड़ बिहार वासियों के ऊपर सदैव माता सरयू और प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहे इसलिए 3 जुलाई 2024 को बिहार के उपमुख्यमंत्री प्रभु श्री राम के चरणों में माता सरयू की गोद में जाकर के अपना केशदान करेंगे और और पगड़ी अर्पण करेंगे।

You may have missed