तेजस्वी को माफी यात्रा पर निकलना चाहिए : डॉ. दिलीप जायसवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आज विरोधियों पर विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने इस क्रम में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पहले माफी यात्रा पर निकालना चाहिए।

पटना प्रदेश कार्यालय में आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता विदेश यात्रा से लौटे हैं और अब उन्हें बिहार की याद आई है। दरअसल, वे राहुल गांधी के संस्कार पर चल रहे हैं। पिछले महीने ही वे यात्रा पर निकलने वाले थे।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि इनको इस यात्रा से पहले जनता से माफी मांगने की यात्रा पर निकलना चाहिए। जो भ्रष्टाचार और पाप इनकी पूर्ववर्ती सरकार में इनके दल के लोगों ने किया है, जिस तरह का घोटाला,अपराध उनके दल के लोगों ने किया है, उसको लेकर माफी यात्रा पर निकलना चाहिए कि हम लोगों ने जो गलती किया है उसको बिहार की जनता माफ कर दे।

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसके सबसे ज्यादा सदस्य यानी 18 करोड़ सदस्य हैं। जितना भाजपा के सदस्य हैं उतने बहुत सारे देश की आबादी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के विचारों की फौज है। इस देश में दो ही विचारधारा है – एक राष्ट्रवाद की विचार है और एक ऐसे लोग हैं जो देशद्रोहियों और देश विरोधी ताकतों से मिलकर राजनीति दुकानदारी चलाना चाहते हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस देश की चिंता यदि कोई राजनीतिक दल करता है , ‘भारत माता की जय’ करता है तो वह भारतीय जनता पार्टी है।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारा महापर्व है। कार्यकर्ताओं की ताकत है। कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है और हम सदायस्ता अभियान को महापर्व के रूप में मना रहे हैं।

आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला सदस्य बनाकर सदायस्ता अभियान की शुरुआत की है । उसके बाद पूरे देश और दुनिया में जो भारतवासी हैं वह मिस्ड कॉल के माध्यम सहित अन्य माध्यमों से भाजपा का सदस्य बनेंगे।

पत्रकारों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयानके संबन्ध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि देश में मुसलमानो को डरा कर रखने वाला यही पार्टी है कि भाजपा आ जाएगा ,भाजपा आ जाएगा। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में अकलियत महफूज महसूस कर रहे हैं। हर वक्त प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास की बात करते हैं। यह काम इंडी गठबंधन के लोग नहीं करते हैं ।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि 75 सालों से अकलियत के लिए इन लोगों ने क्या किया कांग्रेस बता दे? उन्होंने स्पष्ट तौर से कहा कि आज जो हालत अकलियत भाइयों की है वह कांग्रेस के कारण है। अगर इनलोगों ने अकलियतों के लिए काम किया होता तो यह स्थिति नहीं होती। इसलिए इसका जवाब राहुल गांधी के पूर्वजों को जहां है वहां से देना चाहिए ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एंटी रेप बिल लाने पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने अपने अलग अंदाज में कहा, ‘दवा लाते लाते बहुत देर कर दी’। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बहुत दिन बाद जगी है। इतना दिनों के बाद इनको लगा है कि एंटी रेप कानून लाया जाए। डॉक्टर को हम लोग समाज में देवता मानते हैं और जिस तरह से महिला के साथ रेप हुआ और अपराधियों को बचाने का प्रयास ममता बनर्जी की सरकार ने किया वह अक्षम्य है।
माननीय उच्च न्यायालय और सीबीआई की टीम ने जब अपना काम करना शुरू किया तो अब वह अपना चमड़े को बचाना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का नैतिक पतन हो चुका है। ममता बनर्जी ने अपना विश्वास, जनमत खो चुकी है । ऐसी सरकार पर लोगों का विश्वास नहीं रह गया है अपराधियों को बचाना जघन्य अपराध है।

You may have missed