2005 के पहले बिहार में विकास मुद्दा नहीं था, राजा, रानी और राजकुमार ,राजकुमारी ही थे : सम्राट चौधरी

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदेव महतो की 17 वीं पुण्यतिथि के मौके पर बिहार के विकास :संभावनाएं और चुनैतियों के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय महतो की जीवनी के कई अनछुए पहलुओं से उपस्थित लोगों को रूबरू कराया तथा बिहार के विकास की चर्चा की।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नन्दकिशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पटना साहिब के साँसद रविशंकर प्रसाद सहित उपस्थित तमाम लोगों ने स्व. महतो को याद किया।

इस संगोष्ठी को आये लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि जब मनुष्य के जाने के बाद भी उनके अच्छे कर्मों के कारण याद किया जाए तभी वह महापुरुष होते है। आज हम सभी यहां स्व. रामदेव महतो को याद कर रहे हैं। यह हमसभी को यह बड़ी सीख देती है कि हमे भी समाज के लिए अच्छा काम करना चाहिए जिससे हमारे जाने के बाद भी लोग हमें याद करें।

बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के विकास को देखना होगा तो पटना को ही देखा जा सकता है। पटना में कई फ्लाईओवर बन गए, गांव तक सड़कें बन गई। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज विकास कोई मुद्दा नहीं रह गया, जिसे वह उठा सके। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ दिन विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा उठाया लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए पिटारा खोला तो उस मुद्दे पर भी ये चुप हो गए।

उन्होंने कहा कि अब इन्हें केवल अपराध दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब एक दुष्कर्म की घटना घटी तो विपक्ष के नेता काफी मुखर हुए लेकिन जब राजद नेता आरोपी निकला तो उनकी बोलती बंद हो गई। बिहार की जनता सब जानती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने घोटाला, भ्रष्टाचार कर अपने बेटों की खुशी के लिए धन अर्जित किये, लेकिन बेटा नौवीं फेल राह गया। उन्होंने कहा कि अगर आज आम लोगों का बेटा नौवीं फेल रहे तो चपरासी की भी नौकरी नहीं मिलेगी । और यही कुछ दिन पहले बिहार में रोजगार दिखा रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार की दशा और दिशा तय करने के लिए एनडीए की ही जरूरत है।

इस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्व. रामदेव महतो को याद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा पर लोगों को पूरा भरोसा है। भाजपा जो कहती है उसे कर के भी दिखाती है।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुराने दिनों की चर्चा करते हुए तंज कसते हुए कहा कि 2005 में एनडीए की सरकार बनने के पहले बिहार में विकास की बात नहीं होती थी। तब एक राजा एक रानी और उनके राजकुमार, राजकुमारी थे। उनके राज में बिहार में न बिजली था, न सड़क था, न विकास था।

 

उन्होंने कहा कि तब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बिहार के विकास के लिए 6000 करोड़ रुपए का राशि दी थी। राबड़ी देवी ने बिहार के विकास के लिए पैसा केंद्र से मांगा था। मगर 2005 तक एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ, जब एनडीए की सरकार बनी तब यह पैसा खर्च हो सका। उन्होंने कहा कि 2005 के बाद बिहार में विकास दिखा है। आज केंद्र में नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है तो बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व है। डबल इंजन की सरकार में विकास दिख रहा है।

इस संगोष्ठी में विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पवन मेहता ने किया।

इस मौके पर विधायक लखेन्द्र पासवान, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र पटेल, अमित प्रकाश बबलू, प्रभात मालाकार सहित प्रदेश कमिटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed