बिहार में उत्तरी-पश्चमी हवाओं ने लायी कपकपी,उत्तर-पश्चिम भारत में भी शीतलहर का कहर

न्यूज़ डेस्क:-  बिहार में पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से ठंडक लिए मैदानी इलाकों तक पहुंची उत्तरी-पश्चमी हवाओं ने कपकपी ला दी| पिछले 24 घंटों में मौसम के इस बदलाव से बिहार राज्य के कई शहरों का न्यूनतम पारा 7 डिग्री तक गिरा है| सूबे के 20 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से भी नीचे आ गया| रविवार को राजधानी पटना का न्यूनतम पारा  7.6 डिग्री पर आ गया| मौसमविदों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से वातावरणीय परिस्थितियों कि वजह से उतार-चढ़ाव हो रहा था लेकिन अब पारा गिरने कि स्थितियां बन रही है|

पहाड़ो पर बर्फ़बारी से दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भी शीलहर का कहर है| राजस्थान के चुरू में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया| यहाँ पारा शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया| भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि दो दिनों तक शीतलहर का प्रकोप तेज होने के आसार हैं| पंजाब तथा हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा| यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों तक शीतलहर और जोर मारेगी|

रिपोर्ट :- प्रतिमा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed