बिहार में 27-30 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना, ठंड बढ़ने की आशंका

न्यूज़ डेस्क:-  बिहार  में 27 दिसंबर के बाद से  ठंड बढ़ने वाली है| मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 27 से ३० दिसंबर के बिच अधिकतर राज्यों में हल्की सी बारिश का संभावना हैं| उन्होंने कहा कि बारिश की स्थिति होने पर ज्यादातर तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा| जिससे राज्यों में कई जगहों पर शीतलहर की स्थिति बन सकती है|

किसानों को सचेत कर मौसम विभाग ने कहा है कि धान की फसल को नुकसान न हो इसके लिए किसान भाई खलिहान में जरुरी इंतेजाम कर लें| अगले 24 घंटों में प्रदेश के मौसम का असर थोड़ा बदलेगा| अभी भी  प्रदेश में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी हैं| हालांकि पूर्वी हवा भी चलने का पूरा अनुमान है | जिसके प्रवाह होने से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी|

रिपोर्ट:- रिभा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed