शहर के सभी चर्चों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए की गयी व्यवस्था

न्यूज़ डेस्क:-  क्रिसमस में अब एक दिन रह गया  है| सारे गिरजाघर को सजाकर तैयार किया गया है| इस बार सभी कोरोना गाइडलाईन के बीच ऑफलाईन प्रार्थना गोही| शनिवार की रत साढ़े दस बजे विशेष प्रार्थना होगी| कुर्जी गिरजाघर के फादर के. सैलाविन जैडयर ने बताया कि इस बार सभी भक्त गिरिजाघर में आकर विशेष प्रार्थना में शामिल हो सकते हैं| इसके लिए चर्च में व्यवस्था की गयी है|

उन्होंने बताया कि क्रिसमस, लोगों को भेद-भाव मिटाकर प्रेम से रहने का संदेश देता है| 25 दिसंबर की सुबह सात बजे पहली और दस बजे  दूसरी मिस्सा पूजा आयोजित की जाएगी  भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रात्रि की एक पूजा के बदले चार प्रार्थना सभाओं को व्यवस्था की गयी है|

ओमिक्रोन की आशंका से गिरिजाघर और परिसर को सेनेटाइज किया गया है और किसी भी भक्त को बीना मास्क के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी| गिरिजाघर में एक-दुसरे से दुरी बनाये रखने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गयी है|

रिपोर्ट:- रिभा कुमारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed