दिनदहाड़े बिच सड़क पर बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मार दी गोली ,पीएमसीएच रेफ़र

बुधवार को हिलसा एकंगर सराय मुख्य मार्ग पर भट्टबिगहा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि एकंगर सराय थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अखिलेश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार अपनी एक दोस्त के साथ बाइक से हिलसा से जा रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो बदमाशों ने भट बिगहा गांव के पास निरंजन कुमार की बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच झक होते होते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान बदमाशों ने निरंजन कुमार को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर युवक सड़क के किनारे तड़पने लगा। गोली लगने के बाद आसपास के लोग दौड़े। तब तक दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया। इसी बीच निरंजन कुमार के साथ बाइक पर बैठा युवक भी बाइक लेकर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पाकर हिलसा थाना अध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गए हैं। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि घायल युवक मूलतः परवलपुर थाना क्षेत्र का निवासी है। एकंगर सराय थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में यह रह रहा था। उन्होंने बताया कि घायल युवक एवं बदमाशों के बारे में विस्तृत छानबीन की जा रही है। घायल युवक के साथ बैठा फरार युवक की गतिविधि भी संदिग्ध बताई जा रही है। आसपास के थानों से इन लोगों का अपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed