मुन्नी देवी एमएलसी का प्रमाण पत्र मिलने के बाद कहा “आज मेरे जीवन का ऐतिहासिक दिन “
तो आखिरकार मुन्नी देवी आज एमएलसी बन गई ,आज उसे जीत का प्रमाण पत्र भी मिल गया ,कपड़ा धोने वाली मुन्नी देवी अब बिहार विधान परिषद के उच्च सदन में बैठेगी और अपने लोगों की समस्याओं को अपने शब्दों में रखेगी
धन्यवाद लालू जी। आज मेरी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन है। यह प्रमाण पत्र मेरे जैसी कपड़ा धोने वाली के जगह किसी भी बाल काटने वाले, मछली मारने वाले, सब्जी बेचने वाले, रिक्सा-ठेला खींचने वाले हाथों में होता तब भी यह मेरे लिए इतना ही ऐतिहासिक होता। pic.twitter.com/XjyWUOTmWY
— Munni Devi Rajak (@MunniRJD) June 13, 2022
प्रमाण पत्र मिलने के बाद सबसे पहले मुन्नी देवी राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिली और उसके बाद राबड़ी देवी से और उन्होंने अपने ट्विटर के माध्यम से कहा कि आज मेरी जिंदगी का ऐतिहासिक दिन है यह प्रमाण पत्र मेरे जैसी कपड़ा धोने वाली के जगह किसी भी बाल काटने वाले. मछली मारने वाले .सब्जी बेचने वाले के हाथों में होता तब भी मेरे लिए इतना ही ऐतिहासिक होता
महिलाशक्ति जिंदाबाद!
बिहार विधान परिषद में राजद की नवनिर्वाचित माननीय MLC श्रीमती मुन्नी देवी रजक को बधाई! pic.twitter.com/hGhuSVihHe
— महिला प्रकोष्ठ, राजद (@Womencell_RJD) June 13, 2022