अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया पति को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली,पीएमसीएच रेफर

सोमवार को हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया पति अजीत सिंह को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुखिया पति को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में जबरदस्त तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी जा सकी है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया पति अजीत सिंह रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे अपने खेत में जा रहे थे। इसी बीच तालाब के निकट दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधियों ने आकर श्री सिंह से बातचीत किया। इसके बाद अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे अजीत सिंह को कंधे में गोली लग गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। तो अपराधी फायरिंग करते हुए सभी भाग गए। इसके बाद खून से लथपथ श्री सिंह को आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच जबरदस्त तनाव बना हुआ है। तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार श्री सिंह का पूर्व से ही भूमि विवाद चला आ रहा था। इस विवाद में कई बार उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया गया था। इस संबंध में थाना में र्दज है। इधर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला भूमि विवाद का प्रतीत होता है। पीड़ित की ओर से अभी तक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए हिलसा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद घटना के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि गांव में तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए पुलिस को लगातार गस्ती करने का निर्देश दिया गया है।

You may have missed