नरेंद्र मोदी बिहार विधान सभा परिसर मे आने वाले पहले प्रधानमंत्री बने

बिहार विधान सभा शताब्दी समारोह मे देश के प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया इस दरम्यान मोदी ने इस समारोह मे बुलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया

समारोह मे आग एबोलते हुए उन्होने कहा कि मैं आशा करता हूं बिहार विधान सभा देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान देती रहेगी साथियों बिहार विधानसभा का अपना एक इतिहास रहा है और यहां विधानसभा भवन में एक से एक बड़े और साहसिक निर्णय लिए गए और भारत को लोकतंत्र के संस्कार और आदर पर चलने का रास्ता भी दिखाया ,भारत के लिए ये सदी कर्तव्यों की सदी है |

आज जब मैं आपसे इस परिसर में विधानसभा भवन के बारे में बात कर रहा हूं तो यह भी सोच रहा हूं कि बीते 100 वर्ष में यह भवन के परिसर कितने ही महान व्यक्तित्व की आवाज का साक्षी रहा  जिसके लिए समय कम पड़ जाएगा

 साथियों भारत में लोकतंत्र की अवधारणा उतनी ही प्राचीन है जितना प्राचीन यह राष्ट्र है जितनी प्राचीन हमारी संस्कृति

बिहार ने देश को पहला राष्ट्रपति दिया ये गौरव का विषय है जो आजाद भारत के पहले राष्ट्रपति बने | मोदी ने कहा कि बिहार आगे बढ़ेगा तब देश भी आगे बढ़ेगा |

https://youtu.be/1OQYV4xeEtM

 

You may have missed