‘आजादी की रेल गाड़ी और स्टेशन‘ के तहत पूर्व मध्य रेल में देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत रेलवे पर 18 से 23 जुलाई, 2022 तक मनाये जा रहे आइकॉनिक सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में ‘‘आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन‘‘ अभियान के दौरान आज भी पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में देश भक्ति से ओत-प्रोत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज़ादी का अमृत महोत्सव के क्रम में आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन अभियान के पांचवें दिन आज 22.07.2022 शुक्रवार को सुबह पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। स्टेशन से शुरू हुई एकता दौड़ यूरोपीयन कॉलोनी होते हुए मंडल कार्यालय पर समाप्त हुई। एकता दौड़ में मंडल के खिलाड़ियों, स्काउट गाइड सदस्यों, स्कूली बच्चों सहित रेल कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पटना जंक्शन पर तिरंगा यात्रा निकाला गया एवंव देश भक्ति से ओत-प्रोत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।

You may have missed