जे पी नड्डा द्वारा दिए गए बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को भारतीय संविधान में आस्था नहीं है – राजद

राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा दिए गए बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को भारतीय संविधान में आस्था नहीं है। और‌ वह‌ इसे बदलने के अभियान में लगी हुई है।


राजद‌ प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ‌ने कल अपने पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी दल समाप्त हो जायेंगे और केवल भाजपा हीं रह जाएगी। भाजपा इसी अभियान में लगी हुई है। यह देश और लोकतंत्र के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण साबित होगा। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद जी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव काफी पहले से हीं अगाह करते रहे हैं कि भाजपा देश के संविधान को समाप्त कर मनुस्मृति की व्यवस्था लागू करना चाह रही है उसकी सच्चाई अब सामने आ गई है। आज जो दल एनडीए में शामिल हैं उन्हें भी एकदलिए अधिनायकवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि भाजपा अपने इस‌ मिशन में कामयाब होती है तो इसके लिए वे भी समान रूप से जिम्मेवार माने जायेंगे और और भावी पीढ़ी इसके लिए उन्हें माफ नहीं करेगी।

You may have missed