तेजस्वी ने जनता को दी आवाज ,कहा हम नीतीश की सरकार को हिला डुलाकर गिरा देगें

नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी प्रसाद यादव आज बेरोजगारी हटाओ रथ जिसे पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था पर सवार होकर  दानापुर के सगुना मोड़ से पटना के डाकबंगला चौराहे तक कि विशाल प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व किया जिसमे राजद के प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री एवम विधायक  तेजप्रताप यादव,पूर्व मंत्री एवम राजद के वरिष्ट नेता  शिवा नंद तिवारी,पूर्वमंत्री  श्याम रजक,कांग्रेश नेता  मदनमोहन झा, विधायक  शकील अहमद खान, सी पी आई माले के विधायक  महबूब आलम, विधायक  गोपाल रवि दास, विधायक  संदीप सौरभ,राजद विधानसभा सदस्य यथा श्री भाई बीरेंदर,  रामानंद यादव,  रामानुज यादव,श्रीमती रेखा पासवान,  रीत लाल यादव, अनिरुद्ध यादव ,विधान पार्षद

https://youtu.be/UozuTDSFvKg

श्री रामचन्द्र पूर्वे,  कार्तिक कुमार , सुनील कुमार सिंह , पूर्व विधायक  शक्ति सिंह यादव, राजद प्रवक्ता  एजाज अहमद, राजद नेता  देवमुनि यादव, महताब आलम,  दीना नाथ यादव, सहित राजद ,कांग्रेस, सी पी आई माले, सी पी आई ,के कई नेताओं के साथ महा गठबंधन के प्रतिष्टित कई नेताओं,कार्यकर्ता, पदाधिकारी ने प्रतिरोध मार्च मे हिस्सा लिया।कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखा।बड़ी संख्या मे टमटम, मोटर साईकल, साईकल सवार लोगे के साथ हज़ारों की संख्या मे लोगों ने पैदल मार्च कर प्रतिरोध रैली को सफल किया।


डाकबंगला चौराहे पर नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बाढ़ -सुखाड़ और जन सरोकार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार पूरी तरह से फेल है ।आज का प्रतिरोध मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ मील का पत्थर साबित होगा, और इस जन आंदोलन को सफल बनाने में बिहार के महागठबंधन के सभी विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से सड़कों पर आकर संघर्ष और आंदोलन किया है, इसके लिए सभी को मैं अपनी ओर से बधाई देता हूं , कहना चाहता हूं कि यह आंदोलन जो जनविरोधी सरकार के खिलाफ था उससे स्पष्ट संदेश दिया है की केंद्र की सरकार जिस तरह से कार्य कर रही है उसे देश और बिहार की जनता पसंद नहीं कर रही है। जनता जल्द से जल्द ऐसी सरकार से छुटकारा चाहती है।


तेजस्वी यादव ने आगे कहा चाहे जितना भी सरकार जोर लगा ले हम सभी झुकने वाले नहीं हैं।इसके खिलाफ मजबूती से संघर्ष और आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने हित में सभी संवैधानिक संस्था,एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही है ।उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को हम सरक से सदन तक मज़बूती से उठाएंगे। इन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जितना भी जोर लगा ले हम झुकने वाले नहीं हैं और मजबूती के साथ संघर्ष और आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे , गरीबों, मजदूरों, किसानों, वंचितो, अल्पसंख्यकों तथा समाज के ऐ टू जेड सभी वर्गों के लिए न्याय दिलाने के लिये संधष॔ और आंदोलन करगे।हमारी नीति सभी को न्याय दिलाने की है।उसपर हम मज़बूती से आगे बढ़ते रहेंगे।

 

You may have missed