पटना के मौर्यलोक परिसर में बीजेपी ने तिरंगा झंडे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बिहार के प्रत्येक जिलों में आज से कार्यक्रम को आरंभ किया गया इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गण अपने घरों पर तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकले नमन बांकीपुर कार्यक्रम के अंतर्गत आज पटना के मौर्यलोक परिसर में युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद पार्क के पास भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा झंडे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने किया, इस अवसर पर उन्होंने कहा की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और युवा भारत के भविष्य है, आने वाला कल भारत का है, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता के रास्ते भारत विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागृत करना है तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक हैl इस तिरंगे के खातिर देश के महापुरुषों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया उन्हें नमन करते हुए भारत को विश्व गुरु बनाना है इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक डॉक्टर संजीव चौरसिया विधायक अरुण कुमार सिन्हा पूर्व विधान पार्षद किरण घईं पटना के निवर्तमान मेयर सीता साहू भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक वरुण सिंह भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पटना के पार्षद इस कार्यक्रम में शिरकत की है

You may have missed