दुनिया में तेजी से ओमिक्रोन की दस्तक, हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर कड़ी नजर

न्यूज़ डेस्क:-  कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन महज नौ दिन के अन्दर 30 दिनों में पहुँच चूका है| दक्षिण अफ्रीका से शुरू हुआ यह वेरिएंट अब भारत में भी पहुँच चूका है|

भारत में ओमिक्रोन के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गयी है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंदाविया ने प्रवेश के सभी बिन्दुओं पर जांच और निगरानी के विषय पर गुरुवार को विमानतल और पतन स्वास्थ्य अधिकारियो के साथ बैठक की| सूत्रों के अनुसार, इस दौरान हवाई अडडों पर कोरोना जांच को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया| हाल के निर्देशों में ओमिक्रोन प्रभावित देशों से आने वाले यात्रयों की एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर  जांच को अनिवार्य किया गया है|

मंत्रालय ने अधिकारीयों को कहा है कि खतरे वाले देशों से आने वाले अंर्तराष्ट्रीय यात्रियों के आगमन के पहले दिन तथा विशेष वर्ग के यात्रयों की आठवें दिन कोरोना वायरस संक्रमण जांच की जाए| राज्यों वा केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया ही कि संक्रमित मिले सभी लोगों के नमूनों को  तत्काल प्रयोगशालाओं में जीनोम सिकवेंसिंग के लिए भेजा जाए और संकमित लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जाए| राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ानी शुरू कर दी हैं| सरकार ने गुरुवार को कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर खुराक दिए जाने के विज्ञानिक तर्क का अध्ययन किया जा रहा है, लेकिन प्राथमिकता दोनों खुराक के साथ पात्र आबादी का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना है| संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य) लव अग्रवाल नेकहा कि बूस्टर खुराक के लिए वैज्ञानिक तर्क का अध्ययन जारी है कि आखिर किसी टिके के लिए यह कब देनी चाहिए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed