वैशाली के आंगन से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे जे पी नड्डा : डॉ संजय जायसवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार इकाई के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने सोमवार को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी मंगलवार को वैशाली लोकसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर बिहार में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे।

पटना में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि नड्डा जी कल पटना आयेंगे और सड़क मार्ग से पारू पहुंचेंगे, जहां हाई स्कूल के मैदान में वैशाली लोकसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और उनके साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि किसी लोकसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की अध्यक्ष बैठक करेंगे। इस बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख तक के लोग शामिल होंगे।

उन्होंने बिहार के कृषि मंत्री द्वारा राज्य में उर्वरकों की कमी के आरोपों के संदर्भ में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पूरे देश में कहीं भी उर्वरकों की कमी नहीं है, लेकिन बिहार में किसानों को उर्वरकों को पंक्ति में लग कर उर्वरक लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दरअसल, मुख्यमंत्री ऐसे व्यक्ति को कृषि मंत्री बना दिया कि जिले में उर्वरक के लिए हाहाकार मचा है , जबकि आंकड़े बताते हैं कि किसी भी जिले में उर्वरक की कमी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफियाओं पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है।

महागठबंधन के मंत्रियों द्वारा संपत्ति घोषित करने पर तंज कसते हुए कहा कि जैसे इतिहास में कर्ण जैसा कोई दानी नहीं हुआ उसी प्रकार तेजस्वी यादव जैसा कोई दान स्वीकारने वाला नहीं मिला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को उन संपत्तियों का भी ब्योरा देना चाहिए जो वे विभिन्न कंपनियों के नाम से ले रखी है। उन्होंने कहा कि इतने कम उम्र में कैसे इतनी संपत्ति बना ली, उसे भी बताना चाहिए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पांच जनवरी से प्रारंभ यात्रा को लेकर कहा कि उनकी यात्रा बेतिया से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि अब तक सीएम ने बेतिया के लोगों से को वादा किया था, उसमे एक भी पूरा नहीं हुई।

उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से कहा कि आज बिहार के लोग 10 लाख नौकरी मिलने का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा की भाकपा माले , कांग्रेस ने भी अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए थे, लेकिन कोई पूरा नहीं हुए। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी बता दे कि भाजपा ने घोषणा पत्र में कही गई बातें नहीं पूरी की।

भाजपा नेता ने जातीय गणना के संबंध में पूछे गए एकब्रशन के उत्तर में कहा कि जातीय गणना कराने का निर्णय सर्वदलीय बैठक में लिया गया था। सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर किस तरह गणना हो रही है, इसकी भी जानकारी दी जानी चाहिए।

इस संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता व सह मीडिया प्रभारी संजय मयुख प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, विवेकानंद पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह और अशोक भट्ट उपस्थित रहे।

You may have missed