छात्रों पर लाठी चार्ज की खबर सीएम को नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण, अब आश्रम जाएं नीतीश : सम्राट

बिहार विधान परिषद में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि सिर्फ राज करने के लिए नीतीश कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ हो जाते हैं।

उन्होंने सीएम की समाधान यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि 17 साल राज करने के बाद अब वे किस चीज का समाधान करने निकले हैं। उन्होंने कहा कि देश यात्रा के लिए जेट विमान खरीद ही रहे हैं।

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि मेरी सलाह है कि वे पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका की भी यात्रा कर लें, शायद उन्हें राजनीतिक रूप से मुक्ति मिल जाए।

भाजपा कार्यालय में जनकल्याण संवाद कार्यक्रम में कई जिले से आए लोगों की समस्या सुनने और उनके समाधान करने की कोशिश करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी में छात्रों पर पुलिस लाठी चला रही है और इसकी सूचना पुलिस राज्य के गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को नहीं दे रही तो यह गंभीर मामला है।

उन्होंने कहा कि बिहार अब भगवान भरोसे ही है। खुद मुख्यमंत्री कहते है कि उन्हें लाठी चार्ज की जानकारी नहीं है, यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब सीएम को अधिकारी जो बताते हैं, उन्हे याद भी नहीं रहता, ऐसी स्थिति में अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर आश्रम चले जाना चाहिए। उन्होंने हाथ जोड़कर निवेदन किया कि अब बिहार को मुक्ति दे दीजिए।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जदयू के अध्यक्ष ने ठीक ही कहा है कि नीतीश जी के राज में छात्रों पर कोई पहली बार पुलिस द्वारा लाठी थोड़े ही चलाई गई है। उन्होंने तो सही ही कहा है। नीतीश जी का धर्म है कि कोई नौकरी मांगेगा, सरकार की नीतियों के खिलाफ बोलेगा तो लाठी चलाई जाएगी।

भाजपा के नेता श्री चौधरी ने कहा कि एनडीए की सरकार में शिक्षकों के सातवे चरण की बहाली के लिए जो विज्ञापन निकाला गया था, उसे भी सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि महागठबंधन की सरकार 20 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सही रूप से तानाशाह हो गए है, राजा की तरह राज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा पर भी वही लोग ( चुनिंदा नेता और अधिकारी ) दिख रहे हैं, जो पटना में दिखते थे। उन्होंने कहा कि उनको आखिर समाधान यात्रा के दौरान क्षेत्र की समस्या कौन बताएगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश अब राजद को मूर्ख बनाने लगे है। राजद से वादा किया गया था कि 2023 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद सौंप देंगे अब 2025 का चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ने की बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश सिर्फ राज करना चाहते हैं

You may have missed