108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में पहले दिन हजारों की संख्या में लोगों ने किया यज्ञ

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शहर के कचहरी रोड स्थित विशाल मैदान में आयोजित 108 कुंडली नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिन विशाल जन सैलाब उमर गया। इस मौके पर ढाई सौ दंपतियों के अलावा करीब डेढ़ हजार लोगों ने यज्ञ हवन में भाग लिया। इसके पूर्व शांतिकुंज हरिद्वार से चल कर आए टोली नायक संदीप पांडेय ने विधि विधान से अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं माता भगवती देवी शर्मा के साथ सभी देवी देवताओं का पूजन किया। उन्होंने बताया कि समूचा विश्व में एटमी युद्ध की ओर तेजी से अग्रसर होता जा रहा है। संपूर्ण मानवता पर महाविनाश की काली छाया मंडरा रही है। ऐसी विषम परिस्थिति में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के विचार क्रांति अभियान से ही समाज में आपसी भाईचारा, मानवीय संवेदना एवं नैतिक मूल्यों में उत्थान संभव है। पूरे विश्व के करीब 108 देशों में परम पूज्य गुरुदेव का विचार क्रांति अभियान चलाया जा रहा है। मनुष्य में देवत्व का उदय, समाज में शांति और सद्भाव का वातावरण बनाने के लिए पूरे देश के विभिन्न स्थानों पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सभी स्थानों पर गायत्री महायज्ञ में भाग लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को महायज्ञ के दूसरे दिन जन्मदिन, विवाह दिवस, दीक्षा, विद्यारंभ, पुंसवन समेत दर्जनों प्रकार के संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आए गायक बनवारी लाल सोनी, वादक प्रेमनाथ अभिषेक समेत अन्य कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से पूरे वातावरण को अध्यात्म एवं भक्तिमय बना दिया। यज्ञ हवन के दौरान गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से पूरा शहर गायत्री मय हो गया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के नालंदा जिला प्रतिनिधि हरिहर प्रसाद, यज्ञ के संयोजक महेंद्र प्रसाद, मिथिलेश कुमार विद्यार्थी, कृष्ण मुरारी, अशोक सत्यार्थी, राजकुमार वर्मा, सीताराम सिंह, सुजीत कुमार, दुर्गा प्रसाद, मंटू कुमार, चंदन कुमार ,विद्या देवी, संजू देवी, सुनैना देवी ,आशा देवी ,कमला कुमारी, गायत्री देवी ,आशुतोष कुमार, आलोक कुमार, सत्यम कुमार, रजनीश कुमार, नीरज कुमार ,पवन कुमार संतोष आदि लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

You may have missed