बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने नवनिर्मित मंदिरी नाला-सड़क का नामकरण नवीन किशोर सिन्हा पथ करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को आत्मीय बधाई प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि यह सड़क पटना के नेहरू पथ पर तारामंडल से शुरू होगी और जेपी गंगा पथ से मिलकर समाप्त होगी, जिससे कई लोगों को फायदा मिलेगा एवं ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा हमारे राजनीतिक सहयोगी एवं मित्र रह चुके हैं। वे एक कुशल संगठनकर्ता के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा तथा नेतृत्व क्षमता के धनी थे। उनकी सादगी, सहृदयता और जनसेवा का अद्भुत व्यक्तित्व समाज के प्रति समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम हमारी राजनीतिक विरासत को जीवंत रखने का एक प्रयास है।
