मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नम्बर के लोकार्पण की सराहना करते हुए बिहार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सबका सम्मान- जीवन आसान के लक्ष्य के साथ हमारी डबल इंजन सरकार ने सहयोग शिविर, उससे संबंधित पोर्टल और हेल्पलाइन नम्बर की सुविधा देकर राज्य के आमलोगों को एकसाथ सुलभता और सशक्तिकरण उपलब्ध कराया है । यह कदम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘नागरिक देवो भव’ के मूलमंत्र को धरातल पर साकार करेगा । इससे आम जीवन की समस्याओं का समाधान तो होगा ही साथ ही जवाबदेह और पारदर्शी लोकसेवा का एक इकोसिस्टम विकसित हो सकेगा ।

श्री सिन्हा ने कहा कि आम जनता की आशा, अपेक्षा और शिकायतों के नियमसम्मत निष्पादन के लिए पूर्व में लोकसेवा अधिकार और लोकशिकायत अधिनियम जैसे प्रावधान हमारी NDA सरकार द्वारा पहले किये गए थे । लेकिन समय के साथ प्रशासन में हो रहे नवाचार के लिए जनसमस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन एवं अनुश्रवण आवश्यक हो चला था । इसी के मद्देनजर पंचायत स्तर से लेकर राज्य मुख्यालय स्तर तक प्रशासन और पुलिस के पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्यनिष्पादन की जिम्मेदारी गई है । इस पूरी व्यवस्था को हमेशा मुख्यमंत्री स्वयं मॉनिटर करने जा रहे हैं ।
श्री सिन्हा ने आगे कहा कि लोकप्रशासन में आज तकनीक की भूमिका बेहद अहम हो गई है । इसको ध्यान में रखते हुए सहयोग पोर्टल और केंद्रीकृत डैशबोर्ड बनाया जा रहा है । निश्चित रूप से इस पहल से 30 दिनों की समयसीमा के भीतर जन-समस्याओं का निपटारा तो होगा ही, साथ ही आ रही बाधाओं की सटीक पहचान व लक्षित समाधान हो सकेगा ।
बिहार के अन्नदाताओं की सेवा एवं कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के संकल्प के साथ बिहार सरकार के कृषि मंत्री के रूप में पुनः विधिवत पदभार ग्रहण किया।
डबल इंजन की सरकार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के मार्गदर्शन में तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार के किसानों, ग्रामीण परिवारों एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु पूर्ण निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।
NDA सरकार किसानों की आय वृद्धि, आधुनिक कृषि व्यवस्था के विस्तार, सिंचाई, बीज, तकनीक एवं बाजार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। प्राथमिकता यही रहेगी कि बिहार का प्रत्येक किसान आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं सशक्त बने।
यह दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता और अन्नदाताओं की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है।
आपसभी के सहयोग, स्नेह एवं आशीर्वाद से बिहार की जनता के विश्वास पर खड़ा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा।
