बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्टैट ऑफ़ हॉरमुज के संकट के कारण उत्पन्न वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के बीच एक दूरदर्शी एवं राष्ट्रहितकारी पहल की अपील की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। जिसमें सोने की अनावश्यक खरीदारी पर संयम, सार्वजनिक वाहनों के उपयोग, वर्चुअल मीटिंग एवं वर्क फ्रॉम होम कल्चर को बढ़ावा देने सहित कई कार्यपद्धतियाँ शामिल हैं।
अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार सहित पूरे देश के नागरिक यदि संसाधनों का संयमित एवं जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करें, तो आर्थिक संतुलन, ऊर्जा संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने बिहार की जनता से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री जी के इस संदेश को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ। हमारी जागरूकता और अनुशासन ही देश की आर्थिक शक्ति को और सुदृढ़ बनाएगा।
