देश आज 80 वें स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इसी कड़ी में पटना के नागा बाबा ठाकुरबाड़ी में भी झंडोतोलन किया गया , नागा बाबा ठाकुरबाड़ी के उपसचिव दयाशंकर तिवारी ने झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी | इस मौके पर कोषाध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल ,व्यवस्थापक गांधीजी ,मुख्य पुजारी बैजनाथ मिश्र और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे |
इस मौके पर उपसचिव दयाशंकर तिवारी ने कहा कि आज उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान संघर्ष और देशभक्ति को नमन करने का अवसर है जिनकी बदौलत हमें आजाद भारत मिला इस खास मौके पर अपने परिवार दोस्तों और प्रिय जनों को देशभक्ति से भरे संदेश देने चाहिए और इस राष्ट्रीय पर्व की खुशियां माननी चाहिए उन्होंने कहा कि हम सबों को दिल में तिरंगा और आजादी का गर्व लिए भारत माता की जयकारे लगाने चाहिए | स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नागा बाबा ठाकुरबाड़ी में गरीब बच्चों के बिच मिठाइयाँ भी बाँटी गयी |
