आज १५ अगस्त को बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के प्रांगण में झंडोतोलन किया एवं समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

इस शुभ अवसर पर सभापति महोदय ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए एक ऐतिहासिक एवं गर्व का दिन है। आज ही के दिन हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था और आज हम सभी 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 1947 के खाद्यान्न संकट, गरीबी और अशिक्षा से निकलकर भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, प्रमुख अर्थव्यवस्था और अंतरिक्ष शक्ति बन चुका है। आइए इस पावन अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करें और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लें।

उक्त झंडोतोलन कार्यक्रम में विधानसभा के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, उप सभापति बिहार विधान परिषद् प्रो. (डॉ.) राम वचन राय, उपाध्यक्ष विधान सभा नरेन्द्र नारायण यादव, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल संजय कुमार सिंह, उप नेता प्रो. (डॉ.) राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, बिहार विधान परिषद् के अन्य पूर्व एवं वर्तमान सदस्यगण सहित बिहार विधान परिषद् के प्रभारी सचिव शंकर कुमार, विधान सभा की सचिव श्रीमती पुनम सिन्हा और विधान परिषद् के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
