चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर भाजपा में जश्न, निकाला जुलूस, सम्राट ने दी पीएम और वैज्ञानिकों को बधाई

चंद्रयान 3 के चंद्रमा की सतह को छूते ही पूरा बिहार जश्न में डूब गया। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग को लेकर भाजपा कार्यालय में भी जश्न मनाया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

श्री चौधरी ने चंद्रमा के सतह के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 लैंडर को सफलतापूर्वक उतारे जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कर्मठ और ऊर्जावान वैज्ञानिकों के मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज बढ़ रहा है। यह उपलब्धि भी आगे सकारात्मकता का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि आज सभी देशवासियों के लिए यह गौरवशाली दिन है। आजादी के अमृतकाल में हासिल इस उपलब्धि से देश के 140 करोड़ लोग गौरवान्वित हैं।

इस मौके पर भाजपा के नेताओं ने पटना में एक जुलूस भी निकाला जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया।

प्रदेश कार्यालय में सीधा प्रसारण देखने को भी व्यवस्था की गई थी। जैसे ही चंद्रयान 3 अपनी मंजिल पर पहुंचा पूरा कार्यालय जय हिंद के नारों से गूंज गया।

इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा कार्यालय से एक जुलूस निकला जो आयकर गोलंबर तक गया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज का दिन देश के लिए गौरव का दिन है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणा और विजन तथा इसरो के वैज्ञानिकों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने देशवासियों, इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है।

इधर, पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ गया है। उन्होंने इस सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत का परिणाम से देश के करोड़ो लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर भाजपा मुख्यालय से आयकर चौराहे तक निकlले गए जुलूस में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सिद्धार्थ शंभू ,अमृता भूषण, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता भाजपा विधायक कुंदन कुमार, प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा,संजय सिंह टाईगर, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रवीण चंद्र राय , पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह भाजपा सोशल मीडिया के शुभम राज सिंह ,रितेश रंजन सुमित श्रीवास्तव सहित सैकड़ो करता था शामिल हुए l

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के नेतृत्व में पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में चंद्रयान-3 के सफल होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े एवं मिठाइयां बांटी l

You may have missed