चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बिहार के सभी नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चांद पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग कराकर भारत ने अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रच दिया है, जिस पर हर भारतवासी गौरवान्वित है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिये वे बधाई के पात्र हैं।

 इधर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेहनत और क़ाबिलियत ने अंतरिक्ष में भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है। 1962 से देशहित में अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए समर्पित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर इतिहास रचा है। 140 करोड़ भारतीयों को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।

भारत दुनिया का चौथा देश है जो चंद्रमा पर पहुंचा है इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन भी चांद पर पहुंच चुके है लेकिन अपने काबिल कर्मठ और समर्पित वैज्ञानिकों के बल पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है।

केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी कहा कि चंद्रयान-3 की सफलपूर्वक लैंडिग भारत के लिए गर्व की बात है, तथा आजादी के अमृतकाल में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज का दिन ऐतिहासिक होगा इस ऐतिहासिक कार्य के लिए इसरोे के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूँ।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम  मांझी ने चंद्रयान-3 की शॉट लैंडिंग की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों बधाई देते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है ।


मांझी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश और दुनिया में रहने वाले हर भारतीयों की दुआओं और वैज्ञानिकों की कठिन मेहनत का फल है कि हमने चंद्रमा पर अपना झंडा फहरा दिया। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इसरो के वैज्ञानिकों की कठिन परिश्रम के उपरांत चंद्रयान 3 की सफलता सफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत की समस्त जनता को बधाई दी ।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने चंद्रयान-3 की शॉट लैंडिंग की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों बधाई देते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है ।

You may have missed