राजद किसान प्रकोष्ठ की बैठक में केन्द्र सरकार पर किसानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप

राजद किसान प्रकोष्ठ की बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण यादव उर्फ चन्दन यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति के कारण देश का किसान आज हासिये पर आ गया है। जबकि भारत किसानों का देश है। केन्द्र सरकार के एजेंडे में किसान है हीं नहीं। जो देश की अर्थव्यवस्था का मेरुदंड है। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिरोधी किसान बील के खिलाफ किसानों को लम्बा संघर्ष करना पड़ा जिसमें सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गए। किसानों के प्रति केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नहीं है वह इसे कॉरपोरेट घरानों को सौंपना चाहती है। सरकार में आने के पहले भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की दुगनी की जाएगी पर अन्य वादों की तरह यह भी जुमला हीं साबित हुआ।
उन्होंने कहा कि राजद हमेशा किसानों की आवाज उठाती रही है। किसान का हित हमारे पार्टी के महत्वपूर्ण एजेंडे में शामिल है। किसान प्रकोष्ठ के साथियों को उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर राज्य सरकार के समक्ष रखनी चाहिए। राज्य सरकार उसका निराकरण करेगी ।
बैठक को पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

You may have missed