विधान सभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने राजभवन में बिहार के राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाक़ात की |

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने आज राजभवन में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की इस  दौरान  राज्यपाल ने उन्हें बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

गौरतलब है कि कल ही नन्द किशोर यादव बिहार विधान सभा में अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया था और उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीशकुमार ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सहित पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामना दी थी ,इस दौरान अपने अध्यक्षीय भाषण में नन्द किशोर यादव सदन को सुचारू रूप से चलाने सम्बन्धी कई महत्वपूर्ण विचार दिए थे |

You may have missed