बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने प्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात कानूनविद फली एस नरीमन एवम् प्रसिद्ध रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि फली एस नरीमन संविधान में निहित आदर्शों के प्रतीक थे। उन्होंने अपने अकाट्य तर्कों से कई ऐतिहासिक फैसलों को गढ़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय न्यायशास्त्र की आधारशिला संविधान के मूलभूत ढांचे के सिद्धांत की स्थापना में उनका अहम योगदान रहा। उनके निधन से न्याय जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।


साथ ही, खनकती आवाज़ के जादूगर अमीन सयानी के योगदान को याद करते हुए माननीय अध्यक्ष ने कहा कि रेडियो सिलोन से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम बिनाका गीतमाला से उन्होंने बेशुमार लोकप्रियता हासिल की थी । ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रियता दिलाने में भी उनका खास योगदान रहा। उनके निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

ईश्ववर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्‍त परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

 

You may have missed