पटना डेयरी प्रोजेक्ट के पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की 10वीं पुण्यतिथि पर प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने किया याद

पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) के प्रांगण में संघ के पूर्व अध्यक्ष  एवं सहकारिता के कर्मठ सुत्रधार स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर संघ के प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने स्व० राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया।

संघ के प्रबंध निदेशक  रूपेश राज ने अपने संबोधन में पूर्व अध्यक्ष स्व० राजेन्द्र प्रसाद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे उनके नेतृत्व में संस्था सहकारिता के पथ पर तीव्रगति से आगे बढ़ा। जीवनपर्यन्त उनका किसानों से सदैव लगाव रहा। किसानों की प्रत्येक समस्या का निराकरण उनके द्वारा सहज तरीके से किया जाता था। दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में वे शुरूआती दिनों से काफी जमीनी स्तर से जुड़े रहे जिसके कारण ग्रामीण स्तर पर किसानों की समस्या को वे उनके बीच का होकर महसूस करते थे और इन्हीं वजह से संघ से जुड़े पशुपालकों / किसानों का उनके प्रति काफी लगाव एवं सम्मान था। वे सहकारिता के अग्रणी नेता थे। अपने सरल व्यक्तित्व से वे हमेशा किसानों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की नजर में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में जीवन के अंतिम क्षणों तक रहे। उनके जैसे अनुभवी एवं गुणी व्यक्ति के मार्गदर्शन में संस्था आज एक सफल संस्था के रूप में खड़ा है। समिति से लेकर संस्था के विकास तक में स्व० राजेन्द्र बाबू का अहम योगदान रहा है। उनके पुण्यतिथि के इस अवसर पर मैं उनको सादर नमन करता हूँ एवं उनके बनाये सफलता के मार्ग को और आगे बढ़ाने के लिए हम सब दृढ संकल्पित है।

उक्त मौके पर संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्व अध्यक्ष स्व० राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया |

You may have missed