उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने यूपी के उन्नाव में हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुये बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की दुःखद मौत एवं कई के घायल होने की खबर सुनकर गहरी पीड़ा हुई है। मेरी सभी मृतकों को श्रद्धांजलि व उनके परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं हैं।

उप मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मैं ईश्वर से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

भाजपा अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री जी ने बिहार के मृतकों के आश्रितों को दो – दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है।

You may have missed