यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: शीला मंडल

 गुरुवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार की  परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सूबे के विभिन्न जिलों से पहुचें आम जनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक पहल की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्नाव में हुए भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। शीला मंडल ने कहा कि बसों के कागजात और अन्य सुरक्षा मानकों को लेकर राज्य सरकार संवेदनशील है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने रुपौली विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी  कलाधार प्रसाद मंडल की बड़ी जीत का दावा किया। इस मौके पर  नवीन कुमार आर्या एवं  अरुण कुमार सिंह मौजुद रहें।

You may have missed